Narendra singh agriculture minister bihar biography
Narendra Singh Death : बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन, पटना के अस्पताल में ली आखिरी सांस, सीएम नीतीश ने कहा- मर्माहत हूं
पटना : बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन (Narendra Singh Cessation News) हो गया है। वो कई दिनों से बीमार थे। पटना के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। नरेंद्र सिंह, जमुई जिले के भौड़ गांव के रहने वाले थे। वो बिहार सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे। इस सूचना के बाद सियासी गलियारे में शोक की लहर है। सीएम नीतीश ने उनके निधन पर शोक जताया है। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि बिहार ने एक जमीनी नेता खो दिया है।सीएम नीतीश बोले- नरेंद्र सिंह के निधन से मर्माहत हूं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थे। वे के जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से मैं मर्माहत हूं।
सीएम नीतीश ने शोक संदेश में कहा कि उन्होंने मेरे साथ मेरे मंत्रिमंडल सहयोगी के रूप में मंत्री पद की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्व निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने नरेंद्र सिंह के बेटे विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह से फोन पर बात की और उन्हें सांत्वना दी। नरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चीर शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Narendra Singh Death News : नरेंद्र सिंह का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, सीएम नीतीश ने बताया- जेपी आंदोलन का प्रखर सेनानी
'बिहार ने एक जमीनी नेता खो दिया', बोले जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह
राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री नरेंद्र बाबू के निधन की खबर दुःखद है। के जेपी आंदोलन काल से मेरा उनसे व्यक्तिगत संबंध रहा है। भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक-संतप्त परिजनों के लिए संबल की प्रार्थना करता हूं। उनके निधन से बिहार ने एक जमीनी नेता खो दिया है।'
से पहले नीतीश कैबिनेट में थे मंत्री, फिर छोड़ दी थी जेडीयू
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, से पहले नीतीश कुमार की कैबिनेट का हिस्सा थे और उनके करीबी मंत्रियों में से एक थे। पूर्व मंत्री ने पटना के बिग अपोलो हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। अभी नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित सिंह नीतीश कैबिनेट में मंत्री हैं। के लोकसभा चुनाव में जेडीयू की हार होने के बाद जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था तब नरेंद्र सिंह उन नेताओं में शामिल थे जिनका नाम मुख्यमंत्री की रेस में चल रहा था। हालांकि इसमें जीतन राम मांझी बाजी मार ले गए थे।
जब नरेंद्र सिंह के हाथ से फिसल गई थी सीएम की कुर्सी, नीतीश से लेकर मांझी तक से भिड़ंत
नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित सिंह अभी हैं नीतीश कैबिनेट में मंत्रीबाद में जब जीतन राम मांझी ने अलग पार्टी बनाई तो नरेंद्र सिंह भी नीतीश से अलग होकर उनके साथ चले गए थे। उसके बाद से नरेंद्र सिंह राजनीति में लगातार हाशिए पर चल रहे थे। के बिहार विधानसभा चुनाव में उनके बेटे सुमित सिंह ने चकाई विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीते और इस वक्त नीतीश कैबिनेट का हिस्सा हैं।